5
(1)

भागलपुर के सुलतानगंज के दरबारी सिंह मध्य विद्यालय के प्रांगण में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह सभा अखिल भारतीय साहित्य कला मंच, अजगैबीनाथ साहित्य मंच, और साहित्य परिषद, सुलतानगंज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई थी, जिसमें प्रसिद्ध साहित्यकार और विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के पूर्व कुलपति, डॉ. तेज नारायण कुशवाहा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

इस श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता विधायक डॉ. (प्रो.) ललित नारायण मंडल ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन सुधीर कुमार प्रोग्रामर ने किया। सभा में सुलतानगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. (प्रो.) ललित नारायण मंडल, अखिल भारतीय अंगिका साहित्य कला मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. ब्रह्मदेव नारायण सत्यम, प्रदेश महासचिव सुधीर कुमार प्रोग्रामर, अजगैवीनाथ साहित्य मंच के अध्यक्ष भवानंद सिंह प्रशांत, संयोजक मनीष कुमार गूंज, वरिष्ठ कवि रामस्वरूप मस्ताना, रौशन भारती, कवियित्री उषाकिरण साहा, और साहित्य परिषद के महासचिव डॉ. राजेंद्र प्रसाद मोदी सहित कई प्रमुख साहित्यकार और विद्वान उपस्थित थे।

सभा के अंत में, सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुमार दीपक, शारीरिक शिक्षक अशोक कुमार यादव, शिक्षक बिंदु भूषण रजक, अशोक दास, उषा कुमारी, और खुशबू कुमारी सहित अन्य शिक्षण कर्मी भी उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: