5
(1)

भागलपुर के सुलतानगंज थाना परिसर में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रिय रंजन ने की, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वीडियो संजीव कुमार, सीओ रवि कुमार, नगर परिषद के सीटी मैनेजर रबिश वर्मा, और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में मुखिया, सरपंच, वार्ड पार्षद, और सभी दुर्गा मंदिर के अध्यक्षों के साथ मिलकर पर्व को शांति और सद्भाव के माहौल में मनाने की अपील की गई। सभी मंदिर अध्यक्षों को विर्सजन जुलूस का लाइसेंस लेने, डीजे बजाने पर प्रतिबंध, और नशामुक्ति का पालन करने की सलाह दी गई।

बैठक में भाजपा नेता विजय सिंह, मुखिया सदानंद कुमार, अशोक यादव, और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर दुर्गा पूजा के दौरान शांतिपूर्ण और नियमों के अनुसार पर्व मनाने का संकल्प लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: