5
(1)

57 लाख रुपये का लाभ ग्रामवासियों को दिया, बहुत जल्द मिलेगा खेल मैदान: श्रवण कुमार

भागलपुर, सुलतानगंज – ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल, और उप विकास आयुक्त कुमार अनुराग ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और फिता काटकर प्लास्टिक अवशिष्ट प्रबंधन इकाई का उद्घाटन किया। इस दौरान नगर परिषद सभागार में एक कार्यक्रम का भी आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल, उप विकास आयुक्त कुमार अनुराग, नगर सभापति राज कुमार, प्रमुख गुंजा देवी, सांसद प्रतिनिधि पवन केसान, और डीआरडीओ उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन पंचायती राज पदाधिकारी नीलिमा कुमारी ने किया।

कार्यक्रम में सभी मुख्य अतिथियों को अजगैवीनाथ मंदिर का मोमेंटो, अंग वस्त्र, और पौधा देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्री ने दर्जनों लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना और जीविका दीदी को बकरी पालन सेंड का लाभ दिया। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गरीबों की मदद कर रहे हैं, जो प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं ले सके हैं, उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना और बकरी पालन सेंड देकर रोजगार से जोड़ा जा रहा है।

खानपुर पंचायत में कचड़ा प्रबंधन योजना का लाभ भी दिया गया। सुलतानगंज प्रखंड में 57 लाख रुपये का लाभ ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा दिया गया है।

इस दौरान जदयू अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष महेश दास, युवा जदयू जिला अध्यक्ष रजनीकांत, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सदानंद सिंह, भाजपा नेता संजय चौधरी, नवीन कुमार बन्नी, और अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी एवं एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: