


भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में संलिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाकर इनकी गिरफ्तारी हुई।
थानाध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सुल्तानगंज थाना कांड संख्या 539/23, दिनांक 04/10/23, धारा 341/342/323/307/382/504/506/34 IPC के नामजद आरोपी बमबम बिंद (पिता छतरी बिंद, ग्राम शिवनंदनपुर, जिला भागलपुर) को गिरफ्तार किया गया।

वहीं, सुल्तानगंज थाना कांड संख्या 606/23, दिनांक 03/11/23, धारा 147/148/341/323/332/353/307/427/504/506/1090 IPC एवं 30A बिहार मधनिषेध अधिनियम में आरोपी संजय कुमार चौधरी (पिता स्व. अरुण चौधरी), संतोष कुमार उर्फ अमित कुमार (पिता योगेंद्र चौधरी) और किशोर चौधरी (पिता बुद्धदेव चौधरी), तीनों निवासी मिर्जापुर, थाना सुल्तानगंज, जिला भागलपुर को गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा, सिंटू यादव उर्फ चेलिया उर्फ धीरज कुमार यादव (पिता भूटी उर्फ कमलेश्वरी यादव, ग्राम तिलकपुर, थाना सुल्तानगंज, जिला भागलपुर) को सुल्तानगंज थाना कांड संख्या 150/24, दिनांक 31/03/24, धारा 147/148/149/341/323/354/379/365 IPC के तहत गिरफ्तार किया गया।
सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है। छापेमारी के दौरान सुल्तानगंज थाना के कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।
