


भागलपुर। जदयू प्रखंड अध्यक्ष सदानंद कुमार ने सुल्तानगंज प्रखंड के सभी बूथों पर बूथ कमेटी का गठन कर सुल्तानगंज विधानसभा प्रभारी पंकज कुमार पटेल को समर्पित किया। इस अवसर पर बेलहर विधानसभा प्रभारी संजीव कुमार, जदयू अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष महेश दास, पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार, जदयू महिला प्रखंड अध्यक्षा प्रेम प्रभा सिन्हा सहित कई जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रखंड अध्यक्ष सदानंद कुमार ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए सभी बूथों पर कमेटी का गठन किया गया है। इससे आगामी चुनाव में जदयू को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि बूथ कमेटी पार्टी का मजबूत आधार है और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को बल मिलेगा।
