0
(0)

सुल्तानगांज थाना की अपेक्षा नवगछिया थाना में बेहतर कार्य हो रहा हैं। यह बाते आदर्श थाना नवगछिया का निरीक्षण के दौरान एडीजी अनिल किशोर यादव ने कहा। कमजोर वर्ग के एडीजी नवगछिया थाना का निरीक्षण गुरूवार को करने आए थे। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर फायरिंग, शस्त्र लहराना एवं धमकी देना, हत्या, डकैती, लूट, फिरौती हेतु अपहरण, रंगदारी, चेन मोबाइल छिनने की घटना, महिलाओं के विरूद्ध अपराध, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विरूद्ध अत्याचार के मामले, वारंटी की गिरफ्तारी, कुर्की जब्ती, गंभीर कांडों के त्वरित अनुसंधान, गंभीर कांडों का त्वरित विचारण, प्रभावी गश्ती की व्यवस्था, दंड प्रक्रिया संहिता के तहत निरोधात्मक कार्रवाई का जायजा लिया। इस संबंध में एडीजी ने पत्रकारों को बताया कि मुख्यालय के निर्देश के अनुसार गंभीर अपराधों की समीक्षा किया गया।

वारंटी कुर्की जब्ती का भी जायजा लिया गया। मैने पिछले सप्ताह भागलपुर जिला के सुल्तानगंज थाना का निरीक्षण किया था। आज नवगछिया थाना का भी निरीक्षण किया गया। सुल्तानंगज के बनिस्पत नवगछिया थाना के पुलिस पदाधिकारी बेहतर कार्य कर रहे हैं। नवगछिया कोसी व गंगा नदी के बीच बसा हुआ हैं। नवगछिया के पुलिस के द्वारा दियारा कुख्यात जजला यादव को गिरफ्तार किया हैं। नवगछिया के शराब के कई मामले में सजा हुई हैं। नवगछिया एसपी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी बेहतर कार्य कर रहे हैं। जिन चिजो में सुधार की जरूरत हैं इस संबंध में डीआईजी को निर्देश दिए हैं।

पुलिस में निर्देश स्पस्ट होता हैं। उसी के अनुसार पुलिस टीम वर्क के तहत कार्य करती हैं। यहां के पदाधिकारी बेहतर कार्य कर रहे हैं.
इस मौके पर डीआईजी सुजीत कुमार, नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार, डीएसपी मुख्यालय सुनील पांडे, नवगछिया सर्किल इंसपेक्टर मार्कडेय सिंह, नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण, अनि मकबूल हुसैन, राजेश कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: