5
(2)

नवगछिया। नियोजन पदाधिकारी, विश्वविद्यालय नियोजन सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र भागलपुर द्वारा बताया गया है कि आगामी 25 जुलाई के पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक विश्वविद्यालय नियोजन सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र भागलपुर के कार्यालय परिसर में सुरक्षा अधिकारी के 150 पद एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के 100 पद के लिए नियोजन कैंप का आयोजन किया जाएगा।

21 वर्ष से 40 वर्ष तक के स्नातक डिग्री धारी आवेदक इसमें भाग ले सकते हैं। भाग लेने के लिए आवेदकों को नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। दोनों पदों के लिए अन्य भत्ता सहित मासिक वेतन 27500 रुपए बताया गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: