5
(1)

राष्ट्रीय खेल दिवस पर तेजस्वी पब्लिक स्कूल में बच्चों को खेल के महत्व पर दी गई जानकारी

नवगछिया: गोपालपुर प्रखंड के गोसाई गांव 14 नंबर सड़क के किनारे स्थित तेजस्वी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को खेल के महत्व और उसकी उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक करना और उन्हें खेल से होने वाले मानसिक और शारीरिक लाभ के बारे में जानकारी प्रदान करना था।

विद्यालय के प्राचार्य सीपीएन चौधरी ने अपने संबोधन में कहा, “खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारता है बल्कि मानसिक विकास में भी अहम भूमिका निभाता है। बच्चों को खेलों में सक्रिय भाग लेना चाहिए ताकि वे एक स्वस्थ और संतुलित जीवन जी सकें।”

विद्यालय के प्रशासक नितिन कुमार ने भी इस मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “खेल अनुशासन और टीम वर्क सिखाते हैं, जो किसी भी बच्चे के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। हमें बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि वे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकें।”

इस कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: