5
(1)

भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र में एक स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी टीकाकरण अभियान को लेकर घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहा था। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अमित कुमार के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान अमित कुमार के सिर और गर्दन में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए भागलपुर के सदर अस्पताल ले जाया गया।

घटना के बारे में घायल अमित कुमार ने बताया कि वह एक महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ बच्चों को टीका दिलाने के लिए घर-घर घूम रहे थे। इसी बीच, स्थानीय वार्ड पार्षद कल्पना देवी के घर से दो युवक बाहर निकले और अचानक उन्हें मारना शुरू कर दिया। जब तक वह कुछ समझ पाते, उन्होंने उन्हें बुरी तरह पीट दिया। बीच-बचाव के लिए जब महिला स्वास्थ्य कर्मी आईं, तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया।

इस मामले को लेकर ईशाकचक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: