Tag Archives: 2 June ko

दो जून को बिहपुर कृषि भवन कार्यालय में खरीफ महोत्सव का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया:आगामी दो जून को बिहपुर कृषि भवन कार्यालय में खरीफ अभियान 2024 के तहत खरीफ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रखंड लेखापाल धीरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस खरीफ महाअभियान में किसानों को मोटे अनाज की जानकारी के साथ-साथ क्लस्टर पर विशेष जानकारी दी जाएगी। इस कार्यक्रम में किसानों को मक्का, बाजरा, और मिलेट्स की खेती के बारे में भी बताया जाएगा। कार्यक्रम में सबौर कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की उपस्थिति में किसानों को उन्नत खेती के बारे में विशेष जानकारी प्रदान की जाएगी। DESK 04 B