Tag Archives: 4 July

Noimg

4 जुलाई को कलश यात्रा के साथ मंत्रोच्चार से गुंजायमान होगा नवगछिया का घाट ठाकुरबाड़ी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया नगर परिषद स्थित बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी में 4 जुलाई से 16 जुलाई तक एकादश अभिषेकात्मक रूद्राभिषेक आयोजित होगा। जिसमें 4 जुलाई को सुबह 8 बजे से कलश शोभा यात्रा झांकियों सहित नगर का भ्रमण करते हुए यज्ञशाला पहुचेगी। यज्ञशाला में परमपूज्य स्वामी आगमानंद जी महाराज जी का विशेष सानिध्य प्राप्त होगा एवं उनके द्वारा रूद्राभिषेक का भी शुभारंभ किया जाएगा। कलशयात्रा में सैकड़ों महिलाएं व धर्मावलंबियों की भागीदारी होगी। 5 जुलाई को 7:30 बजे से वेदपाठ, स्त्रोत पाठ, मंडप पूजन सहित 12:30 बजे से अभिषेक, 3 बजे मंच शुभारंभ, पुनः 7 बजे से अभिषेक व 10:30 बजे रात्रि में महाआरती का समय तय है। 6 जुलाई से 10:30 बजे से शिव महापुराण की कथा का वाचन ठाकुरबाड़ी के महंत […]

Noimg

4 जुलाई को निकलेगा भव्य कलश यात्रा,आयोजित होगा महारूद्राभिषेक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया- एकादश अभिषेकात्मक महारूद्राभिषेक कमेटी की बैठक शुक्रवार को विद्यावाचस्पति डॉ० श्रवण शास्त्री के सानिध्य में आयोजित हुई। जिसमें कलश यात्रा पर विशेष झांकी निकालने को लेकर चर्चा हुई। वहीं रूद्राभिषेक करने वाले यजमान भी अपने अभिषेक को लेकर तिथि व समय तय करते नजर आए। यज्ञ को लेकर स्थानीय महिलाओं एवं बहनों से कलश यात्रा में भाग लेने को आग्रह किया गया है। कलश यात्रा बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी से निकलकर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए वापस यज्ञ स्थल पर पहुचेगी। कलशयात्रा 4 जुलाई को निकलेगी। यज्ञ में भाग लेने को लेकर यज्ञ समिति की ओर से निम्न मोबाइल नंबर जारी की गई है 9939404306, 8877992519, 9308652828, 9308141030, 9431471653 इस नंबरों पर संपर्क कर यजमान बनने एवं कलशयात्रा में […]

Noimg

4 जुलाई से 16 जुलाई तक होगा भव्य महारूद्राभिषेक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया- बड़ी घाट ठाकुर बाड़ी में एकादश अभिषेकात्मक महारूद्राभिषेक कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि 4 जुलाई से 16 जुलाई तक महारूद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित होगी। वहीं 4 जुलाई को कार्यक्रम की शुरुआत भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए झांकी प्रदर्शन आदि के साथ निकाला जाएगा। बैठक में रूद्राभिषेक कार्यक्रम से संबंधित कथावाचक, आमंत्रण पत्र सहित समुचित व्यवस्था को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। बैठक में अध्यक्ष जी त्रिपुरारी कुमार भारती, सचिव प्रवीण भगत, कोषाध्यक्ष चंदन सिंह, संयोजक मिलन सागर, मीडिया प्रभारी विश्वास झा, संरक्षक कांतेश कुमार उर्फ टीनू, पूजा व्यवस्था प्रमुख पंडित ललित झा, अतिथि सत्कार प्रमुख सुभाष चौधरी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे . DESK 04