Tag Archives: 8 panditon ne

Noimg

आठ पंडितों ने ज्योति विहार शिवमंदिर में 44 हजार किया महामृत्युंजय जप ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : श्री शिवशक्ति योगपीठ नवगछिया के तत्वावधान में श्री रामचंद्राचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देश पर आठ पंडितों ने ज्योति विहार शिवमंदिर में 44 हजार महामृत्युंजय जप किया। दीपावली से शुरू किया गया यह अनुष्ठान संपन्न हो गया है। आचार्य अनिरुद्ध शास्त्री के नेतृत्व में गौतम शास्त्री, प्रवीण मिश्र, अमित शुक्ला, सत्यम मिश्र, लक्ष्मण शास्त्री, केशव शास्त्री, आदित्य पांडेय इस अनुष्ठान में शामिल हुए। आचार्य अनिरुद्ध शास्त्री ने कहा कि यह आयोजन सभी के कल्याण के लिए किया गया था। उन्होंने कहा- सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्। इस दौरान दिलीप शास्त्री, श्वेत कमल भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन धनविजय सिंह ने किया था। DESK 04 B