Tag Archives: Beahtar kand

नवगछिया : बेहतर कांड निष्पादन में आठ पुलिस पदाधिकारी सुसेवांक से पुरस्कृत ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया पुलिस जिले के आठ पुलिस पदाधिकारी को नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने सुसेवांक से पुरस्कृत किया है। एसपी ने यह पुरस्कार सभी पुलिस पदाधिकारियों को बेहतर कांड निष्पादन करने के लिए दिया है। एसपी ने बिहपुर थाना के सअनि सत्येंद्र सिंह, खरीक के अनि मनोज कुमार, नवगछिया थाना के अनि वीरेंद्र कुमार, सअनि विश्वनाथ यादव, शिवजी कुमार, रंगरा ओपी के अनि राजकिशोर यादव, सअनि ओम प्रकाश सिंह एवं परबत्ता थाना के सअनि दिवाकर यादव को दिया है। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि बीते अप्रैल माह में इन सभी पुलिस पदाधिकारियों ने पांच से ज्यादा कांडो का निष्पादन किया गया। इसको लेकर सभी पुलिस पदाधिकारी को सम्मानित किया गया। DESK 04