Tag Archives: Bhagalpur Fatehpur hatyakand

गनगनिया फतेहपुर में पत्नी की हत्या मामले में पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार || GS NEWS

घटनानिधनबिहारभागलपुरDESK 1010

भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के गनगनिया फतेहपुर में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जानकारी दी कि सुलतानगंज थाना कांड संख्या 61/25 दिनांक 7/2/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त शिवनंदन मंडल, पिता सुरेश मंडल, ग्राम गंगनिया फतेहपुर निवासी हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के दौरान अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद थे। DESK 101