Tag Archives: Bhagalpur nagar nigam

भागलपुर नगर निगम की नवनियुक्त नगर आयुक्त डॉ. प्रीति का हुआ सम्मान समारोह ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर: भागलपुर नगर निगम की नवनियुक्त नगर आयुक्त डॉ. प्रीति का सम्मान समारोह नगर निगम के महापौर डॉक्टर वसुंधरा लाल, उपमहापौर डॉक्टर सलाउद्दीन हसन, और सभी वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. प्रीति ने अपनी प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता शहर की साफ-सफाई और स्वच्छता होगी। इसके साथ ही, उन्होंने विकास को भी अपनी प्राथमिकता सूची में शामिल किया है। समारोह के दौरान नगर निगम के सभी सदस्यों ने डॉ. प्रीति को नगर आयुक्त के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। DESK 04 B

Noimg

भागलपुर नगर निगम परिसर में लगा जनता दरबार, फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे निगम के शाखा प्रभारियों के पास ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर नगर निगम के इतिहास में पहली बार अब जनता की परेशानियों को सुनने और उसके समाधान को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया रहा है, यह जनता दरबार आज मई महीने के अंतिम मंगलवार 30 मई से प्रारंभ हो गया, गौरतलब हो कि नगर निगम में लगने वाले जनता दरबार हर महीने के पहले और अंतिम मंगलवार को 12:00 बजे से लगना तय हुआ है। इसी बाबत आज जनता दरबार का पहला दिन था और भागलपुर के कई वार्डों से फरियादी अपनी फरियाद को लेकर नगर निगम के विभिन्न विभागों के शाखा प्रभारी के पास निगम से संबंधित अपनी परेशानियों को साझा किया ,जल की समस्याएं साफ सफाई की समस्याएं स्वास्थ्य अतिक्रमण नक्शा अवैध निर्माण स्थापना ट्रेड लाइसेंस […]