September 16, 2023
भागलपुरी कतरनी धान को राष्ट्रपति से मिला सम्मान,BAU सबौर से जुड़े चार किसान और दो समूह भी हुए सम्मानित ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK 04 Bएक बार फिर भागलपुर जिले को कृषि के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि मिली है, दरअसल बिहार आज गौरवान्वित महसूस कर रहा है क्योंकि कृषि विश्वविद्यालय सबौर से जुड़े किसानों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा सम्मान मिला है, यह सम्मान पौधा, किस्म और कृषक अधिकार संरक्षक प्राधिकरण द्वारा दिल्ली में हो रहे तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मिला जिसका उद्घाटन महामहिम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के द्वारा किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा देश के विभिन्न प्रांतो से आए किसानों को पादप जीन संरक्षक पुरस्कार समारोह में 6एफपीओ ग्रुप के फार्मर तथा 19 व्यक्तिगत किसानों को सम्मानित किया गया। इसमें बिहार से दो ग्रुप लीची फार्मर्स ग्रोवर समूह तथा भागलपुरी कतरनी धान किसान संघ को सम्मानित किया गया इसमें […]