November 23, 2024
भाजपा जिला अध्यक्ष ने शहीद रतन ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 Bकहलगांव (भागलपुर)। भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष साह और भाजपा के प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी अनिल ठाकुर ने पुलवामा में शहीद हुए रतन ठाकुर के गांव मदारगंज पंचायत रतनपुर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही, शहीद रतन ठाकुर के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सनोखर मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार कुशवाहा ने जिला अध्यक्ष संतोष कुमार साह और प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी अनिल ठाकुर को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में मंडल के अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने मिलकर शहीद रतन ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति :इस मौके पर सनोखर मंडल के उपाध्यक्ष सुशील कुमार, महामंत्री अजय सिंह, […]