January 21, 2025
ठंड से अधेड़ की मौत, नगर निगम पर लापरवाही का आरोप || GS NEWS
निधनभागलपुरDESK 101भागलपुर। ठंड लगने से उल्टा पुल मस्जिद के पास एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह वृद्ध व्यक्ति पिछले कई महीनों से इसी स्थान पर भीख मांगता था और रात में वहीं सो जाता था। हालांकि, उसकी पहचान या उसके मूल निवास स्थान की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इस कड़ाके की ठंड में भी नगर निगम द्वारा चौक-चौराहों पर अलाव जलाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण की योजना केवल घोषणाओं तक सीमित रह गई है। नगर निगम की इस उदासीनता के कारण गरीब और बेघर लोग ठंड में जीने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का […]