Tag Archives: BJP jiladhyaksa ne kiya presavarta

नवगछिया : किसान चौपाल से कृषि कानून के हर पहलू से अवगत करायेगी भाजपा || GS NEWS

किसानखेत खलिहानसमस्याDESK 020

नवगछिया : किसान बिल को लेकर भाजापा कार्यकर्ता किसानों के बीच जायेगी और बिल से संबंधित हर पहलू के बारे जानकारी देगी. सोमवार को भाजपा कार्यलय नवगछिया में भाजापा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल के नेतृत्व में प्रेस वार्ता रखी गई. प्रेस वार्ता में कृषि बिल को लेकर जानकारी दी गई. भाजापा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल ने कहा नये कृषि कानून बिल किसानों के हित के लिए है. इससे आम किसानों को लाभ पहुंचेगी. इसकी सच्चाई से अवगत कराने के लिए 23 दिसंबर को भाजपा कार्यालय नवगछिया में किसान चौपाल लगाया जाएगा. मौके पर भाजपा के अरविंद चौधरी, सत्य प्रकाश झा, प्रो भोला कुवंर, मुकेश राणा, अजीत पटेल, रंजीत झा, पंकज शर्मा आदि मौजूद थे. DESK 02