Tag Archives: Congress camp

Noimg

कांग्रेस कैंप कार्यालय में मनायी गयी पं. जवाहरलाल नेहरू की 60वीं पुण्यतिथि ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया – गोशाला रोड स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की 60वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। जिलाउपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। वह 1947 के बाद आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। 27 मई 1964 को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गयी थी। नेहरू को भारत के गुटनिरपेक्ष आंदोलन का अग्रदूत माना जाता है। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पं. नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर अजय कुमार सिंह, वाल्मिकी कुंवर, बबलू दास, रमेश मवाडिया, शीला देवी निषाद, मो. मोइजउद्दीन, अशोक सिंह निषाद, छोटे लाल तत्मा, विलास […]

Noimg

कांग्रेस कैंप कार्यालय में मनाया गया कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के गोशाला रोड स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झंडा फहराया. अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद ने की. मौके पर शीला देवी निषाद, अशोक सिंह निषाद, सुनील चौधरी, रामविलास पासवान, वाल्मिकी कुंवर व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. बिहपुर स्वराज आश्रम परिसर में कांग्रेस पार्टी का 139वां स्थापना दिवस मनाया गया. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो इरफान ने की. कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का संकल्प लिया. मौके पर राजनीति सिंह, रणजीत कुमार राणा, आदित्य नारायण चौधरी, राहुल भारतद्वाज, मो जावेद, मो फिरोज, मृत्युंजय मिश्रा, बलराम पासवान, नंदलाल मंडल सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे. गोपालपुर प्रखंड के लत्तीपाकर धरहरा स्थित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष अजय […]

Noimg

कांग्रेस कैंप कार्यालय में मनाया गया भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद का जन्मदिवस ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के गोशाला रोड स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद का जन्मदिन मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाउपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद ने किया. इस मौके पर उन्होंने बताया कि देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की आज 139वीं जयंती है. डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेकर आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने संविधान के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाई थी. डॉ. राजेंद्र प्रसाद बचपन से ही प्रतिभाशाली छात्र रहे. कॉलेज में अक्सर प्रथम स्थान पाया करते थे. इस अवसर पर नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद सिंह, शीलादेवी निषाद, अशोक सिंह निषाद, सुनील चौधरी,रामविलास पासवान, शंकर सिंह,अशोक सिंह निषाद मौजूद थे DESK 04 B

Noimg

कांग्रेस कैंप कार्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, बांटी गई मिठाई ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन कांग्रेस कैंप कार्यालय गोशाला रोड में की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शीतल प्रसाद सिंह निषाद जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा किया गया। यह आयोजन पूज्य बापू के 154 वाँ जन्मदिन पर आयोजित किया गया। जिसमें भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का 106 जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गांधीजी के भजन वैष्णव जन ते यह न कहिए जे प्रीत पराई जाने रे से की गई। श्री निषाद द्वारा उपस्थित लोगों को गांधी एवं शास्त्री जी के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर बच्चों के बीच मिठाई का भी वितरण किया गया। इस दौरान जितेंद्र प्रसाद सिंह प्रखंड […]