Tag Archives: dablu yadav

प्रेमसागर उर्फ़ डब्लू यादव ने तीनटंगा बिंद टोली में बाढ़ पीड़ितों परिवारों के बीच किया राहत सामग्री का वितरण || GS NEWS

कटावगोपालपुरभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया नगर परिषद नवगछिया के समाजसेवी और गोपालपुर विधानसभा के भावी उम्मीदवार प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव ने गुरुवार को तीनटंगा बिंद टोली महादलित टोला के बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटकर एक अनुकरणीय पहल की। अपने निजी कोष से लगभग 300 बाढ़ पीड़ित परिवारों को सुखा राशन प्रदान कर, उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी राहत का प्रबंध किया। राहत वितरण कार्यक्रम में प्रेमसागर यादव के साथ पार्षद मुन्ना भगत, मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव, पार्षद नागेश्वर सिंह, समाजसेवी नीरज जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी ने मिलकर बाढ़ पीड़ितों के दुख और तकलीफों को साझा किया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। प्रेमसागर यादव ने इस मौके पर कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद करना हमारा कर्तव्य […]

रक्षाबंधन पर प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव ने दिया पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियानवगछिया नगर परिषदराजनीतिBarun Kumar Babul0

नवगछिया: भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन के अवसर पर गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्षेत्र संख्या 153) के भावी विधायक प्रत्याशी प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव ने एक महत्वपूर्ण संदेश जारी किया है। उन्होंने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, और जल संरक्षण के महत्व पर जोर दिया, जो आज के समय में अत्यधिक आवश्यक हो गया है। प्रेमसागर यादव ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह दिन हमें अपने समाज और पर्यावरण की रक्षा का भी संदेश देता है। उन्होंने विशेष रूप से पेड़-पौधों के संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक पेड़ हमारे जीवन के लिए अमूल्य है। पेड़ हमें स्वच्छ हवा, ठंडक, और स्वास्थ्य प्रदान करते हैं, इसलिए हमें अधिक से […]

Noimg

उदाकिशनगंज, चौसा, नवगछिया होकर नई रेल लाइन बिछाने की मांग || GS NEWS

उपलब्धिनगर निगमनवगछियानिर्माणAMBA0

प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष की मांग जायज नवगछिया : आलमनगर के विधायक ने उदाकिशनगंज, चौसा, नवगछिया होकर नई रेल लाइन बिछाने की मांग रेल मंत्री से किया.आलमनगर विधानसभा के विधायक सह बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव बुधवार को नई दिल्ली में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर ज्ञापन सौंपा है . उन्होंने बिहारीगंज से उदाकिशुनगंज, पुरैनी, चौसा, नवगछिया तक नई रेल लाइन की मांग की है . विस उपाध्यक्ष ने बताया कि यह प्रस्ताव उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है. बड़ी आबादी को पटना जाने के लिए यहां से लगभग 90 किलोमीटर दूर सहरसा जाना पड़ता है . वहां से ट्रेन बदलकर पटना तक की यात्रा […]