March 1, 2025
दिव्यांगजन बनवा लें अपना यू डी आई डी कार्ड || GS NEWS
निर्माणभागलपुरDESK 101भागलपुर। जिला दिव्यांग सशक्तिकरण कोषांग द्वारा जानकारी दी गई है कि भागलपुर जिले में कुल 65,329 दिव्यांगजन हैं। इन सभी दिव्यांगजनों के लिए यू डी आई डी कार्ड बनवाना अनिवार्य किया गया है। अब तक 21,485 (33%) दिव्यांगजनों का यू डी आई डी कार्ड तैयार हो चुका है, जबकि शेष 43,844 दिव्यांगजनों का कार्ड बनवाना अभी बाकी है। इसके लिए पंजीकरण WWW.SWAWALAMBANCARD.GOV.IN पर किया जा रहा है। दिव्यांगजनों से अनुरोध किया गया है कि वे जल्द से जल्द अपना यू डी आई डी कार्ड बनवाएं, क्योंकि इसके बिना उन्हें पेंशन और सहायक उपकरण जैसे लाभों से वंचित किया जा सकता है। लाभों से वंचित होने से बचने के लिए सभी दिव्यांगजन अपना यू डी आई डी कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। […]