April 14, 2025
ड्यूटी के दौरान गायब थे नवगछिया साइबर थाना के इंसपेक्टर मनोज कुमार, आईजी ने किया निलंबित ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया साइबर थाना में पदस्थापित ओडी पदाधिकारी इंसपेक्टर मनोज कुमार को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। भागलपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विवेक कुमार ने यह कार्रवाई की है। बताया गया कि ड्यूटी के दौरान इंसपेक्टर मनोज कुमार मुख्यालय से बिना सूचना के गायब थे। जब इसकी जानकारी नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार को मिली, तो उन्होंने तत्काल साइबर थाना प्रभारी सह मुख्यालय डीएसपी मनोज सुमन को मामले की जांच का आदेश दिया। जांच के क्रम में डीएसपी ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी जांच के आधार पर पुष्टि की कि इंसपेक्टर मनोज कुमार छुट्टी लिए बिना पटना चले गए थे। जब उनसे फोन पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने भ्रमित करने वाली जानकारी दी […]