Tag Archives: ek

एक वृक्ष मां के नाम कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर : भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भारतेन्दु मिश्रा के अगुवाई में सोमवार को इंडियन गैस एजेंसी नारायणपुर के समीप एक वृक्ष मां के नाम कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं संग वृक्षारोपण अभियान चलाया . इस दौरान भारतेंन्दु ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य है कि पूरे बिहार में कम से कम एक लाख वृक्ष लगाया जाय.जिसके संरक्षण की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की होगी . वृक्षारोपण का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन की स्थिति को संतुलित बनाने में पर्यावरणीय सहयोग है.जिला प्रवक्ता चितरंजन सिंह कुशवाहा ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यकर्ता अधिकाधिक वृक्षारोपण करेंगें. मौके पर रूपेश कुमार रूप, कुमार गौरव, अंकुश राज, किशोर, चंदन ,ज्योतिष चितरंजन आदि कार्यकर्ता मौजूद थे. DESK 04 B

एक युवक को गोली मारकर हत्या||GS NEWS

अपराधभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार की रात्री करीब 8 बजे एक 45 वर्षीय व्यक्ति हत्या गोली मारकर कर दी गयी। गोली मृतक के सिर में मारी गयी थी। मृतक की पहचान पुरैनी के ही मुन्नीलाल रजक के रुप में की गयी। घटना के तुरंत बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मुन्नीलाल रजक जीवित जानकर परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गये। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसे गोली किसने और क्यों मारी इसकी छानबीन पुलिस कर रही है। मुन्नीलाल रजक कपड़ा रंगने का काम करता था। उसकी पहली पत्नी मर चुकी थी जिसके बाद उसने अर्चना देवी से दूसरी शादी की। मृतक की पत्नी […]