Tag Archives: Janmdin pr

Noimg

जन्मदिन पर याद किए गए डॉ.राजेन्द्र प्रसाद ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर: रविवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डा.राजेन्द्र प्रसाद की 140 वीं जयंती प्रखंड कांग्रेस भवन एवं शहीद गेट,बिहपुर के पास मनाई गई।जिसकी अध्यक्षता व संचालन प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो.ईरफान आल आलम ने किया।प्रखंड अध्यक्ष श्री आलम ने कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने डा. राजेन्द्र प्रसाद के आदर्श व विचार वर्तमान समय में और अधिक प्रसांगिक हो गई है।इस मौके पर पूर्व पंसस खुर्शीद आलम, मृत्यंजय मिश्रा, जैनूल अंसारी, जावेद खां व बिहपुर विस युवा कांगेस के अध्यक्ष आरीफ रजा समेत अन्य कई कांग्रेसी शामिल थे।श्री आलम ने कहा कि नौ जून 1930 को राजेंद्र बाबू अपने पटना के सहयोगियों के साथ बिहपुर पहुंच गए।नौ जून को ही तीसरे पहर स्वराज आश्रम से सटे बागीचे में स्वयंसेवकों […]

Noimg

जन्मदिन पर संस्था के अध्यक्ष ने की गौ सेवा, फिर किया पौधारोपण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था क्लीन एंड ग्रीन नवगछिया फॉउंडेशन के अध्यक्ष चंद्रगुप्त साह ने अपने जन्मदिन के मौके पर नवगछिया के गोपाल गौशाला में गाय को मीठा दलिया खिलाया व गौ सेवा की । इसके बाद उन्होंने अपने जन्मदिन पर पौधारोपण के कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए पीपल का पेड़ लगाया । वहीं मौके पर उन्होंने कहा कि संस्था क्लीन एंड ग्रीन नवगछिया फाउंडेशन हमेशा सामाजिक कार्यों के अलावे रक्तदान पौधारोपण इत्यादि कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करता है । संस्था से जुड़े हुए लोग व संस्था के सदस्य भी अपने जन्मदिन सालगिरह पर पौधारोपण जरूर करते हैं वही मौके पर संस्था के कई सदस्य मौजूद थे । DESK 04 B

Noimg

जन्मदिन पर याद किए गए कैलाशपति मिश्र ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर : गुरूवार को बिहपुर दक्षिण/ सोनवर्षा पंचायत के बड़ी भगवती स्थान के समीप मंडल भाजयुमो के संयोजन में पार्टी में भीष्म पितामह के नाम से विख्यात स्व.कैलाशपति मिश्र की सौंवीं जयंती मनाई गई।बिहपुर मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी की अध्यक्षता में बिहार भाजपा के भीष्म पितामह परमश्रद्धेय कैलाशपति मिश्र की जनशताब्दी सह जयंती पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किए श्रद्धासुमन व भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।इस मौके पर भाजयुमो आईटी सेल संजोयक कल्याण कुमार झा. ब्रजेश चौधरी. आमोद चौधरी. राजेश कुमार. विक्की चौधरी. अभिषेक आनंद. सत्यम कुमार व अनिमेष कुमार उपस्थित थे। DESK 04 B