Tag Archives: ji bi college

जी बी कॉलेज नवगछिया में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

जी बी कॉलेज नवगछिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रसायन शास्त्र की विभागाध्यक्षा डॉ ऊषा शर्मा के अध्यक्षता में किया गया। महाविद्यालय की समस्त महिला प्राध्यापिकाओं को मंचासीन कर छात्राओं द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रो अशोक कुमार सिन्हा, प्रो ममता कुमारी, डॉ चंदा कुमारी, डॉ मोहिनी कुमारी एवं छात्रा निभा झा, मंदोदरी कुमारी, कनीज़ फातिमा, जमजम आदि ने अपने विचार रखे। उपर्युक्त वक्ताओं ने समाज के समग्र विकास में महिला सशक्तिकरण के साथ साथ महिला अधिकारों पर अपनी बात रखी। साथ ही यह भी कहा कि नारी सम्मान से बढ़कर कोई सम्मान नही है। आज के संदर्भ में महिलाएं जीवन के हर क्षेत्र […]

जी बी कॉलेज कैशियर के सेवा निवृत्ति होने के उपलक्ष्य में विदाई सम्मान समारोह का आयोजन || GS NEWS

नवगछियाशिक्षाDESK 04 B0

जी बी कॉलेज, नवगछिया में अशोक कुमार यादव, कैशियर के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिवार के द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं अन्य उपहार के साथ सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मियों ने उनके सरल , मृदुभाषी, अनुशासन प्रिय और हमेशा मुस्कुराते रहने वाले व्यक्तित्व की प्रशंसा की। साथ ही उनके सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो(डॉ) शिव शंकर मंडल, डॉ राजेन्द्र सिंह, डॉ कलाधर मंडल, डॉ राजकुमार, डॉ दिव्य प्रियदर्शी, प्रो अमित कुमार आलोक, प्रधान सहायक मो रिज़वान अली, प्रदीप मंडल , सुबोध दास, शंकर मंडल, अशोक ठाकुर, मुकेश पोद्दार आदि उपस्थित थे। DESK 04 B