Tag Archives: Kai varshon se

Noimg

कई वर्षों से फरार अभियुक्त एवं 25000 के इनामी को भागलपुर पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर पीरपैंती थाना क्षेत्र से कई वर्षों से फरार अभियुक्त और 25000 रुपये के इनामी सुभाष चंद्र यादव को पीरपैंती थाना पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। सुभाष के खिलाफ पीरपैंती थाना में मामला दर्ज था और गिरफ्तारी नहीं होने के कारण उस पर 25000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। भागलपुर सिटी एसपी श्री राज ने प्रेस वार्ता में बताया कि सुभाष के खिलाफ एससी एसटी से संबंधित मामला था जिसमें वह कई वर्षों से फरार चल रहा था। सुभाष की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की निगरानी में एक टीम का गठन किया गया था, जिसने सफलतापूर्वक सुभाष को गिरफ्तार किया। DESK 04 B