Tag Archives: Kendriya

Noimg

केन्द्रीय विद्यालय संगठन का मनाया 62वां स्थापना दिवस ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

कहलगांव (भागलपुर)।कहलगांव-केंद्रीय विद्यालय दीप्तिनगर में केंद्रीय विद्यालय संगठन का 62वां स्थापना दिवस समारोह रविवार को धूमधाम से मनाया गया। मालूम हो कि 15 दिसंबर 1963 को केन्द्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना हुई थी। कार्यक्रम आरंभ प्राचार्य डॉ जया पांडे ने अतिथियों संग दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में सीएमओ जीवन ज्योति अस्पताल डॉ सुष्मिता सिंह, शशांक व मिस रोजलीन मानव संसाधन विभाग एनटीपीसी , सेवानिवृत्त अध्यापकों में कुमार राजेश, आरके झा, एके सिंह, एके मिश्रा, खगेश्वर पासवान तथा सेनि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में अनिरुद्ध कुमार व पंकज कुमार सिन्हा उपस्थित थे। विद्यालय प्राचार्य डॉ जया पांडेय मिश्र ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।उन्होंने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए केंद्रीय विद्यालय संगठन के उद्देश्य और महत्त्व पर प्रकाश डाला और समस्त […]

केंद्रीय विद्यालय दीप्तिनगर कहलगांव की 18 वर्षीय लड़की ने पंखे से झूल कर कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभास मोदी भागलपुर के कहलगांव दीप्ति नगर केंद्रीय विद्यालय की 12वीं की छात्रा कल शाम पंखे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, बताते चलें कि उनके पिता कहलगांव में कॉन्ट्रैक्ट पर एनटीपीसी में मजदूरी का काम करते हैं। उसकी 18 वर्षीय बेटी विनीता कुमारी दीप्ति नगर कहलगांव एनटीपीसी में 12 वी की पढ़ाई कर रही थी, वह ट्यूशन से आई और घर के दरवाजे को बंद कर पंखे से झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । यह तब पता चला जब उसके भाई ने दरवाजे में जोर-जोर से आवाज दिया और अंदर से कोई आवाज नहीं आई तब वह खिड़की से झांक कर देखा तो उसकी बहन पंखे से लटकी हुई मिली।युवती का घर […]

केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने की राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

प्रेस विज्ञप्ति 8 अगस्त 2022 केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा श्रम एवं रोजगार कल्याण मंत्री भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में सोमवार को दोनों मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्रियों ने राष्ट्रपति से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को संबद्ध मंत्रालय के उपलब्धियों से संबंधित जानकारी दी। DESK 04