Tag Archives: kongress karyalaya me sradanjali sabha ka aayojan

गोपालपुर : कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष स्व.नीशीथ प्रसाद सिंह को दी श्रद्धांजलि || GS NEWS

UncategorizedनवगछियाDESK 020

गोपालपुर – लत्तीपाकर धरहरा स्थित गोपालपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में नवमनोनीत प्रखंड कांग्रेस कमिटि के कार्यकारी अध्यक्ष अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में पूर्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष स्व नीशीथ प्रसाद सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित कर उनको भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. इस मौके पर कांग्रेस जनों ने दो मिनट का मौन धारण किया. मौके पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद, नवगछिया प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद सिंह, अकबर अली, जनार्दन ठाकुर, चंदन कुमार, डा विभीषण प्रसाद जहान्वी, मो इसराफिल, वकील शर्मा, अपूर्व कृष्ण सिंह, मो इदरिस अली, पुलकित साह, सिकंदर भगत, नवीन चौधरी, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखी गई. DESK 02