Tag Archives: kutubganj mahadev

Noimg

कुतुबगंज महादेव तालाब से निकला विशाल कलश शोभायात्रा, 1001 महिलाएं झूमती गाती कलश शोभायात्रा में हुए शामिल || GS NEWS

UncategorizedDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर।कुतुबगंज महादेव तलाव से विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई। 1001 कलश यात्रा के साथ महिलाएं झूमती नाचती कलश शोभायात्रा में शामिल है। जो 10 किलोमीटर की यात्रा तय कर बरारी के सीढ़ी घाट गंगा स्थल पर जाकर गंगाजल भरकर वापस कुतुबगंज महादेव तलाव पहुंचेगी। यहां पर शिवरात्रि के अवसर पर महारुद्र यज्ञ के साथ-साथ भागवत कथा का आयोजन 14 फरवरी से 20 फरवरी तक किया जाएगा। कलश यात्रा के दौरान घोड़े और रथ बनाकर शोभायात्रा निकाला गया है। जिसमें शहर की पूर्व डिप्टी मेयर डॉ प्रीति शेखर सहित कई गणमान्य लोग कलश यात्रा के दौरान मौजूद नजर आए। वही कलश यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। DESK 04