March 30, 2025
लावारिस लाश मिलने से इलाके में मचा हड़कंप ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत नील कोठी घाट पर एक लावारिस लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना वार्ड नंबर 28 की है। सुबह घाट पर स्नान करने पहुंचे लोगों ने गंगा किनारे एक शव को तैरते देखा, जिसके बाद वहां शोर मच गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बरारी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र लगभग 23-24 वर्ष आंकी जा रही है। उसने कत्थई रंग का ट्राउजर और कत्थई चेक शर्ट पहन रखा था। हालांकि, शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर वार्ड नंबर 28 के […]