Tag Archives: Lockdown ko

नवगछिया : लॉक डाउन को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों के लिये तय किया पदाधिकारियों की जवाबदेही ||GS NEWS

नारायणपुरDESK 040

नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी इंजीनियर अखिलेश कुमार ने नवगछिया में लॉकडाउन और निषेधाज्ञा का सख्ती से पालन कराने के लिए विभिन्न प्रखंडों में पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है और उनकी जवाबदेही को भी निर्धारित किया है। परबत्ता एवं नवगछिया ग्रामीण क्षेत्र में नवगछिया के अंचलाधिकारी, ढोलबज्जा एवं कदवा ओपी क्षेत्र में नवगछिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी, गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र में गोपालपुर के अंचलाधिकारी, रंगरा राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के उत्तरी क्षेत्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी रंगरा और दक्षिणी क्षेत्र में अंचलाधिकारी रंगरा, इस्माइलपुर में प्रखंड विकास पदाधिकारी इस्माइलपुर, खरीक में प्रखंड विकास पदाधिकारी खरीक, नदी थाने में अंचल अधिकारी खरीक, बिहपुर थाना क्षेत्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी, झंडापुर ओपी थाना क्षेत्र में अंचल अधिकारी बिहपुर, भवानीपुर ओपी के उत्तरी क्षेत्र में […]

नवगछिया : लॉक डाउन को प्रभावी बनाने के लिए नवगछिया पुलिस ने किया मार्च ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया – बुधवार से प्रभावी लॉक डाउन को सख्ती से लागू करने के लिए नवगछिया पुलिस ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न गांव में जाकर मार्च किया है। दिलीप कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए लोगों को लॉकडाउन के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस ने मार्च किया है। जानकारी मिली है कि पुलिस की टीम ने नवगछिया बाजार, रंगरा बाजार, गोपालपुर, सुंगठिया, पकड़ा, तेतरी, खरीक समेत अन्य क्षेत्रों में भी मार्च किया है। पुलिस के मार्च में विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग पदाधिकारियों और पुलिस बलों की मौजूदगी देखी गई। DESK 04