Tag Archives: Mahakal

Noimg

महाकाल बोल बम सेवा समिति को मिला सम्मान, राज्य के मंत्रीगण ने दी प्रशस्ति पत्र ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : महाकाल बोल बम सेवा समिति को सुलतानगंज से बाबा धाम तक की कांवर यात्रा में उत्कृष्ट सेवा के लिए पटना के रविंद्र भवन में आयोजित एक समारोह में भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस मौके पर महाकाल बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष अवधेश कुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, सचिव टिंकू कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष मनीष सिंह और उपसचिव मनोज सिंह ने सम्मान ग्रहण किया। यह सम्मान समिति की समर्पित सेवा और श्रद्धालुओं की मदद के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। DESK 04 B