Tag Archives: Mahila bandhyakaran

नवगछिया : महिला बंध्याकरण पखवारा का क्षेत्रीय स्वास्थ्य प्रबंधक नें लिया जायजा ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 040

क्षेत्रिय स्वास्थ्य प्रबंधक ने अरूण प्रकाश ने अनुमंडल अस्पताल नगवछिया में चल रहे महिला बंध्याकरण पखवारा का जायजा लिया। ज्ञातव्य हो कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए अनुमंडल अस्पताल में बंध्याकरण पखवारा आरंभ हो गया हैं। स्वास्थ्य प्रबंधक ने अस्पताल के महिला वार्ड का भी निरीक्षण किया। अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती लोगों से मिलने वाले खाना व नास्ता के बारे रोगिंयोें से पूछताछ किया। अस्पताल में प्रसव कक्षा को भी देखा। वहीं उन्होंने नवगछिया प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र में चलाए जा रहे टीका करण अभियान के बारे में जानकारी लिया। इस मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक अरूण कुमार सिन्हा, डॉ ज्योत्सना, डॉ. बरूण कुमार, डॉ. देववर्त कुमार भी मौजूद थे। DESK 04