Tag Archives: Manokamna

Noimg

मनोकामना पूर्ण होने के बाद छठ में आंचल पर नाच की परंपरा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : बदलते दौर में बहुत कुछ बदल गया। व्रत- त्योहारों पर आधुनिकता के रंग चढ़ गए। समय के साथ कई परंपराएं भी समाप्त हो गईं, लेकिन सूर्योपासना के महापर्व छठ में आज भी परंपराएं जीवित हैं। भागलपुर नवगछिया में भगवान सूर्य को दूध और जल से अर्घ्य देने के साथ साड़ी के आंचल पर नटुआ (पुरुष नर्तक) को नचाकर छठ माता का आभार जताने की परंपरा है। स्त्री का रूप धर पुरुष नर्तक को नचाने की यह परंपरा वर्षों से है। रोग से मुक्ति, संतान प्राप्ति व सुखमय जीवन के लिए व्रती छठ माता से मनौती मांगती हैं। पूरी होने पर साड़ी के आंचल पर नटुआ को नचाती हैं। ऐसी मान्यता है कि इससे छठ माता खुश होती हैं। […]