Tag Archives: naugachia pahuncha khelo india

नवगछिया पहुंचा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का रथ, खिलाड़ियों ने किया भव्य स्वागत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के रथ यात्रा कार्यक्रम के तहत सोमवार को मदन अहिल्या कॉलेज, नवगछिया परिसर में खेलो इंडिया का प्रचार रथ पहुंचा। इस वर्ष यह प्रतिष्ठित आयोजन बिहार की धरती पर होने जा रहा है। इसके सफल आयोजन और जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह रथ यात्रा राज्य के सभी जिलों का भ्रमण कर रही है। नवगछिया पहुंचने पर कॉलेज के विद्यार्थियों और विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने रथ का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। ताइक्वांडो, योगा, बॉल बैडमिंटन, क्रिकेट समेत कई खेलों से जुड़े खिलाड़ियों की उपस्थिति ने इस क्षण को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदन अहिल्या कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर नवगछिया के कार्यपालक दंडाधिकारी, नवगछिया खेल […]