Tag Archives: naugachia prakhand me

Noimg

नवगछिया प्रखंड में ग्रामीण मंडल काधरना कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया : 13 जुलाई 23 को भाजपा के बिहार विधानसभा मार्च के शांतिपूर्ण जुलूस पर सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज के दौरान जहानाबाद भाजपा के महामंत्री विजय सिंह की हत्या के खिलाफ भाजपा, नवगछिया ग्रामीण मंडल में आयोजित धरना कार्यक्रम में निर्वतमान अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल उपाध्यक्ष अजीत कुमार महामंत्री मुकेश राणा मंडल अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह नगर अध्यक्ष कौशल जयसवाल मंडल अध्यक्ष रवि रंजन महामंत्री प्रवेश कुमार यादव, सुबोध कुशवाहा, जिला मंत्री शंभू ठाकुर जिला प्रवक्ता रवीश भारती किसान मोर्चा अध्यक्ष वशिष्ठ कुशवाहा सुमन कुमार डॉ राजू रंजनीकांत सिंह मनीष सिंह अभिनंदन यादव मंटू मंडल अजय साहु गौतम कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे । DESK 04

नवगछिया प्रखंड में पंचायत चुनाव मतदान संपन्न, 72.15% हुआ मतदान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया में छठे चरण का पंचायत चुनाव में 72.15 प्रतिशत मतदान हुआ। इस संबंध में नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नवगछिया में 72.15 प्रतिशत वोट डाले गए। जिसमें महिलाओं ने 75 .21प्रतिशत मतदान किया। वहीं पुरूष ने 69. 9 प्रतिशत मतदान किया। खरीक प्रखंड में 64.78 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें कि महिलाएं 65.71 प्रतिशत, पुरूष ने 63.85 प्रतिशत मतदान किया। शाम के सात बजे तक सभी बूथों पर शांति पूर्वक मतदान संपन्न हो गया। वहीं शांति पूर्ण पंचायत चुनाव के लिए जिलाधिकारी व एसपी बूथों का चक्कर लगाते रहे। छठे चरण के पंचायत चुनाव के लिए नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज व जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन बूथों का चक्कर लगाते रहे।जिला अधिकारी […]

नवगछिया प्रखंड में 580 बुजुर्ग का किया गया वैक्सीनेशन ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया : नवगछिया प्रखंड में शनिवार को कुल 580 बुजुर्ग व्यक्तियों को कोरोना का टीकाकरण किया गया. नवगछिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बरूण कुमार ने बताया कि कोरोना वैक्सीन टीकाकरण को लेकर प्रखंड के साहू परबत्ता, जमुनिया एवं ढोलबज्जा पंचायत में टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं. इसके साथ ही एक केंद्र नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में संचालित किया जा रहा है. सभी टीकाकरण केंद्र पर शनिवार को मौसम खराब होने के बावजूद भी बुजुर्ग लोग टीकाकरण केंद्र पर पहुच कर कोरोना का टीका लगवाया. उन्होंने कहा कि शनिवार को कुल 580 बुजुर्ग का टीकाकरण किया गया. टीकाकरण के बाद सभी बुजुर्ग की स्थिति सामान्य है. DESK 04