Tag Archives: parvata thana

Noimg

नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

अपराधघटनादुखदनवगछियापरबत्ताAMBA0

नवगछिया। विगत 5 मई 2024 को वादी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि संध्या करीब 5 बजे इनकी नाबालिग पुत्री जब घर मे अकेली थी तो अमन कुमार पिता प्रकाश मंडल के द्वारा जान मारने की नीयत से इनकी पुत्री का अपहरण किया गया। इस संबंध में परबत्ता थाना कांड संख्या 83/24 पोक्सो एक्ट एवं धाराओं में कांड दर्ज किया गया। इस कांड के अपहृता को पूर्व में ही पुलिस ने बरामद किया है। कांड अनुसंधान के क्रम में बुधवार को कांड में संलिप्त आरोपी अमन कुमार को परबत्ता थाना क्षेत्र के नन्हकार शंकरपुर उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेजा गया। AMBA