Tag Archives: prem lal lagataar

नवगछिया : प्रेमलाल लगातार पांचवीं बार बने जदयू महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया – बिहार जदयू महादलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रत्नेश सादा ने महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इस बाबत मुख्य जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि संगठन के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठता को देखते हुए प्रेमलाल दास को लगातार पांचवीं बार नवगछिया संगठन जिला के महादलित प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। प्रेमलाल दास ने नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा का आभार व्यक्त किया है। मौके पर जिलाध्यक्ष समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। DESK 04