August 20, 2023
पूर्व पीएम स्व० राजीव गांधी को 79वीं जयंती पर दी श्रद्धांजली ||GS NEWS
नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04बिहपुर प्रखंड के कांग्रेस भवन में देश के पूर्व पीएम स्व.राजीव गांधी की 79वीं जयंती मनाई गई। इस मौके सभी कांग्रेस नेता,कार्यकर्ताओं व आमलोगों ने स्व.राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धांजली का पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजली दिया।जयंती समारोह की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ने किया। मुख्य अतिथि कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष मो.अरशद अली ने कहा कि पूर्व पीएम स्व.गांधी के विचार व देश के उन्नति पथ पर अग्रसर करने की उनकी सोच हमेशा न सिर्फ हमारे लिए बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बना रहेगा। उन्हाेंने आधुनिक भारत की नींव रखते हुए देश में संचार,कंप्यूटर व विज्ञान क्षेत्र को बढ़ावा दिया।जयंती समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रोहितआनंद शुक्ला समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं ने […]