Tag Archives: R j d karykarta

राजद कार्यकर्ता सम्मेलन में पंचायती राज को मजबूत बनाने का संकल्प ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नवगछिया मकन्दपुर चौक में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी ने कहा कि मौजूदा सरकार पंचायती राज को कमजोर करने का प्रयास कर रही है, लेकिन राजद इसे कभी सफल नहीं होने देगी। प्रदेश महासचिव शैलेश कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाते हुए 22 मार्च को पुतला दहन की घोषणा की। सम्मेलन में पूर्व मंत्री ब्रह्मेंद्र मंडल के पुत्र महेश मंडल को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। DESK2025