Tag Archives: rasayanik khad nahi milne se

रसायनिक खाद नही मिलने से किसान हो रहे है परेशान|| GS NEWS

इस्माईलपुर प्रखंडगोपालपुरDESK 04 B0

गोपालपुर व इस्माइलपुर प्रखंड में भी रसायनिक खाद नहीं मिलने से किसान परेशान है। पिछले सप्ताह कुछ किसानों को खाद मिला। किंतु अधिकतर किसान अभी भी बिना खाद की खेती करने के लिए मजबूर है। किसानों ने बताया कि खाद नहीं मिलने से काफी समस्याएं हो रही हैं। मक्का व गैंहू फसल में पानी पटवन के पश्चात खाद देना आवश्यक हो गया हैं। वर्ना सारा फसल ही बर्बाद हो जायेगा। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी बताते हैं कि युरिया आ गया हैं। किंतु अभी तक दुकानदारों ने उसका उठाव नहीं किया हैं। इस्माइलपुर गोपालपुर में ढाई हजार बोरा यूरिया दिया गया हैं। DESK 04 B