Tag Archives: Sarkari rashi wapas nhi krne pr

नारायणपुर : सरकारी राशि वापस नहीं करने पर प्रधानाध्यापक निलंबित ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरDESK 040

नारायणपुर: प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानीपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदन कुमार सिंह को जिला शिक्षा पदाधिकारी भागलपुर संजय कुमार ने सर्व शिक्षा अभियान की राशि वापस नहीं करने पर निलंबित किया है। राशि वापस करने के लिए डीईओ द्वारा लगातार चंदन को पत्र,दूरभाष से निर्देश दिया गया था।लेकिन वरीय अधिकारी के आदेश का अवहेलना किया गया। निलंबन अवधि में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गौराडीह का कार्यालय निर्धारित किया गया है। पीएनबी नगरपारा शाखा नगरपारा में भी चंदन सिंह द्वारा विद्यालय के संचालित खाता पर रोक लगा दिया है। DESK 04