Tag Archives: Sharab ke

Noimg

शराब के नशे में रंगदारी मांगने के आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

सन्मार्ग/नवगछिया। ख़रीक थाना पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के जमालदीपुर स्थित मिथुन कुमार पिता कृष्णदेव पटेल शराब के नशे में टोटो सवार यात्रियों को रोककर रंगदारी स्वरूप रूपीए की मांग कर रहा है। वही विरोध करने वालो को जान से मारने की धमकी देता है। सूचना मिलते ही गस्ती टीम ने ग्रामीणों की मदद से मिथुन कुमार को खदेड़कर पकड़ा जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वही मद्ध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर गिरफ्तार अभियूक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। DESK 04 B

Noimg

शराब के नशे में हंगामा करते पियक्कड़ धड़ाया ||GS NEWS

बिहारभागलपुरशराबDESK 04 B0

नवगछिया। रविवार रात ख़रीक थाना रात्री गस्ती टीम को सूचना मिली कि नवादा बाजार मे एक व्यक्ति शराब के नशे में गाली गलौज कर रहा है। सूचना मिलते ही गस्ती टीम द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचा जहां उक्त पियक्कड़ पुलिस को देख भागने लगा। वही उपस्थित सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ने के दौरान पुलिस पर हमला किया गया। गिरफ्तार अभियूक्त का ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच करने पर अल्कोहॉल की पुष्टि हुई। इस संबंध में ख़रीक थाना कांड संख्या 173/24 मद्ध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर गिरफ्तार अभियूक्त को उपस्थापन हेतु न्यायालय भेज दिया गया। DESK 04 B

Noimg

शराब के नशे में हंगामा करते दो पियक्कड़ गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब एक बजे इस्माइलपुर थाना गस्ती टीम जहान्वी चौक के समीप भ्रमणशील थी। इस दौरान देखा कि दो व्यक्ति नशे की हालत में हंगामा व गाली गलौज कर रहा है। वही मौजूद सशस्त्र बलों के सहयोग से दोनो को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद दोनो का ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच करने पर अल्कोहॉल की पुष्टि हुई। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियूक्त इस्माइलपुर निवासी जयराम मंडल पिता पँचलाल मंडल और योगेंद्र कुमार यादव पिता पारस यादव बताया गया। वही मामले को लेकर इस्माइलपुर थाना कांड संख्या 72/24 मद्ध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर गिरफ्तार दोनों पियक्कड़ को न्यायिक […]

Noimg

शराब के साथ दो गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया – कदवा थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। सूचना मिली थी कि नंदग्राम कदवा के एक बाशा में शराब रखी गई है। कदवा थाना अध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की, जिसमें दो व्यक्ति एक-एक बोतल विदेशी शराब (750ml) के साथ पकड़े गए। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान विनोद बिहारी मंडल के पुत्र सुमन कुमार (उम्र लगभग 25 वर्ष, घर नंदग्राम कदवा) और बिंदेश्वरी मंडल के पुत्र पवन मंडल (उम्र 30 वर्ष, घर खैरपुर चाय टोला) के रूप में हुई है। दोनों कदवा थाना, जिला भागलपुर के निवासी हैं। उन्हें मध्य निषेध अधिनियम के तहत पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। DESK 04 B