Tag Archives: Shiv shishy

शिव शिष्य हरिंद्रानंद फाउंडेशन की ओर से दीदी नीलम आनंद के 70 वें जन्मदिवस पर शहर में कई जगहों पर किया गया वृक्षारोपण व नगर भ्रमण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर। हरिंद्रानंद फाउंडेशन की ओर से आज शहर में कई जगहों पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।आज दीदी नीलम आनंद के 70वाँ जन्मदिवस पर वृक्षारोपण जागरूकता अभियान में लगभग 200 लोगों ने आज के इस नगर भ्रमण व वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। यह शोभायात्रा खलीफाबाग बिहारी साह दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर घंटाघर तक लाया गया। उसके बाद वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी किया गया। साथ में आए हुए किसान को भी निशुल्क पीपल, बरगद ,अमरूद ,जामुन, आम ,शीशम और सागवान का पेड़ भी दिया गया। शिव शिष्य फाउंडेशन से जुड़े लोगों ने लोगों को जागरूक करते हुए पेड़ लगाने की अपील की। DESK 04