Tag Archives: Shrirampur

श्रीरामपुर बायपास के पास युवक हथियार के साथ गिरफ्तार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर : अकबरनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर बायपास के फ्लाईओवर के समीप से एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार देर रात अकबरनगर पुलिस ने गश्ती के दौरान युवक लक्की राय उर्फ लक्की कुमार को एक लोडेड देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा। आरोपी श्रीरामपुर का निवासी है, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। डीएसपी चंद्रभूषण ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब, हथियार और मादक पदार्थों की बरामदगी के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार रात को अकबरनगर थानाध्यक्ष रोहित रीतेश दल-बल के साथ गश्ती कर रहे थे, जब यह गिरफ्तारी हुई। […]