March 10, 2025
टीम इंडिया की जीत के लिए सुंदरकांड पाठ का आयोजन, ग्रामीणों ने की प्रार्थना ||GS NEWS
नवगछियाभागलपुरDESK2025नवगछिया के बिहपुर थाना क्षेत्र स्थित धर्मपुररति जयरामपुर गांव में टीम इंडिया की जीत के लिए ग्रामीणों ने कमल किशोर झा के दरवाजे पर सौ से अधिक लोगों के साथ सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया। इस आयोजन में भजन कीर्तन का शुभारंभ किया गया, जिसमें सभी लोग ‘पहुना ससुराल में रहू ना’ के धुन पर उत्साहित होकर इंडिया की जीत की कामना करते हुए भावुक होकर श्रद्धा अर्पित कर रहे थे। सुंदरकांड के पाठ के दौरान लोग हर्षोल्लास से झूमते हुए तालियां बजाते रहे। इस दौरान कार्यक्रम में राजीव रंजन झा, अमरनाथ झा, मदन मोहन झा, अमर ठाकुर, अजीत झा, ब्रह्मदेव मिश्र, दीपक महंत, काजल कुमारी, द्रौपदी देवी, वर्षा कुमारी, ममता कुमारी, विमला देवी, रितिका कुमारी, रिया कुमारी, कसक कुमारी […]