June 12, 2024
खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र में किलकारी भागलपुर के तीन बच्चों का हुआ चयन || GS NEWS
उपलब्धिखेल कूदखेल खिलाड़ीभागलपुरAMBAभागलपुर: किलकारी बिहार बाल भवन भागलपुर के कुश्ती विधा के एक बालक और दो बालिकाओं का चयन खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र (KISCE) पटना में हुआ है। इसकी पहली चयन प्रक्रिया 19 अप्रैल 2024 से 21 अप्रैल 2024 तक पाटलिपुत्रा खेल परिसर में आयोजित की गई थी, जिसमें किलकारी भागलपुर के 14 बच्चों ने भाग लिया था। इस प्रक्रिया में चर्चित कोचों के निर्देशन में बच्चों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों में 4 बालिकाएं और 1 बालक को अगले चरण के लिए चुना गया। पाटलिपुत्रा खेल परिसर में 19 मई 2024 से 3 जून 2024 तक 15 दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों की विभिन्न गतिविधियों द्वारा जांच की गई। शिविर […]