Tag Archives: vidyalay mein

विद्यालय में खेलने के दौरान छात्र घायल, पांव टूटने पर मायागंज अस्पताल रेफर || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय पूरब टोला तेतरी में शनिवार की सुबह खेल के दौरान एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। तेतरी निवासी आठवीं कक्षा का छात्र गौरव कुमार (पिता अवधेश साह, उम्र 14 वर्ष) अन्य छात्रों के साथ खेल रहा था, इसी क्रम में कूदने के दौरान उसका बायां पैर टूट गया। घटना के तुरंत बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक शंभु साह ने घायल छात्र को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। मायागंज अस्पताल में छात्र के पांव का प्लास्टर किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक गौरव को लगभग एक सप्ताह से दस दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ेगा। फिलहाल छात्र […]

विद्यालय में कार्य अवधि के दौरान रसोईघर में मांसाहारी भोजन पकाने का मामला उजागर ||GS NEWS

भागलपुरDESK20250

भागलपुर: जिले के मध्य विद्यालय कोलानारायणपुर (दक्षिण) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। विद्यालय कार्य अवधि के दौरान, विद्यालय के रसोईघर में अनाधिकृत रूप से मांसाहारी भोजन पकाने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। विद्यालय के तीन कर्मी — प्रदीप कुमार सिंह, संगीता कुमारी और जयप्रकाश सिंह ने विद्यालय की रसोई का ताला तोड़कर प्रवेश किया और मध्याह्न भोजन की सामग्री का दुरुपयोग करते हुए मांसाहारी व्यंजन तैयार किया। चौंकाने वाली बात यह रही कि इस काम के लिए बच्चों के लिए सुरक्षित रखी गई सामग्री जैसे सरसों का तेल, प्याज और मसाले का भी इस्तेमाल किया गया। प्रधानाध्यापिका सिया इंदु कुमारी ने इस गंभीर घटना की जानकारी देते हुए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई […]