Tag Archives: Vishesh

विशेष सर्वेक्षण हेतु सभी अभिधारी (रैयत) से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा माह जून 2025 तक राज्य के समस्त अंचलों के सभी राजस्व ग्रामों में विशेष सर्वेक्षण कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके लिए सभी अचंलो में शिविर प्रभारी पदाधिकारी पदस्थापित किये गए है। इसी कड़ी में मंगलवार को बिहपुर प्रखंड के ट्रायसम भवन में प्रखंड प्रमुख रीमा देवी को अध्यक्षता में बैठक (ग्राम सभा) का आयोजन हुआ। बैठक में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी सोनू कुमार भगत, बंदोबस्त सहायक पदाधिकारी कुंदन कुमार लाल, बिहपुर बीडिओ सत्यनारायण पंडित, सीओ लवकुश कुमार, उपप्रमुख एनामुल, विशेष सर्वेक्षण अमीन, कानूनगो एवं सभी मुखिया, उपमुखिया समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं अन्य की उपस्थिति थी। बैठक में विशेष सर्वेक्षण कार्य हेतु नियोजित कर्मियों का पदानुक्रम […]